सट्टे की खाईबाड़ी करता एक युवक पकड़ा

Oct 20, 2024 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

कलियर। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर

सट्टे की खाईबाड़ी करता एक युवक पकड़ा

पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को नगदी और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मुखबिर की सूचना पर कलियर धनोरी रोड़ शुलभ शौचालय के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने पर उसके पास सट्टा पर्ची पेन गत्ता डायरी और 1460 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम निवासी ख्वाजा का सराय थाना नकाशा जिला भीमनगर यूपी हाल निवासी चार मीनार वाली गली कलियर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।