गश्त के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

Apr 04, 2026 04:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

कलियर। पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हज हाउस

गश्त के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

कलियर। पुलिस ने गश्त के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हज हाउस के पास एक खोखे पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में 2880 रुपये नगद, सट्टा पर्ची, पेन और डायरी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील अहमद निवासी बदरिया, जिला बरेली बताया। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।