किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
पुलिस ने पिरान कलियर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 मई को एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचित किया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया था।

कलियर, संवाददाता। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने 14 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव निवासी एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। आरोप लगाया था कि आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


