Roorki News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: कलियर। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी ने नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में

Roorki News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Roorki News: कलियर। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 25 जून को भगवानपुर क्षेत्र के इनायतपुर इब्राहीमपुर मसाही निवासी योगेंद्र ने ग्राम बेड़पुर में एक शादी समारोह के दौरान अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार की देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अब्दाल साहब रोड स्थित गन्ने के खेत के पास खाली प्लॉट से बेड़पुर निवासी रोहित कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दैनिक खर्च पूरे करने और नशे की लत के कारण बाइक चोरी की थी। साथ ही वह उसे बेचने की फिराक में था। बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।