बनारसी गांव हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के बनारसी गांव में हुए विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस

बनारसी गांव हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के बनारसी गांव में विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।