दस करोड़ की भूमि के फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर में करीब दस करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। इस मामले की जांच में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर में एक शिक्षण संस्थान की करीब दस करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच में जुटे हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व सुधीर त्यागी निवासी चुड़ियाला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुष्यंत कुमार निवासी चुड़ियाला तथा अन्य कुछ लोगों ने एक सोसाइटी के कथित प्रबंधक और 11 सदस्यों के साथ मिलकर बीडी इंटर कॉलेज की लगभग 9 बीघा कृषि भूमि फर्जी तरीके से बेच दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


