चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की। चोरी की बाइक के साथ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भे
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSat, 30 Aug 2025 03:48 PM

चोरी की बाइक के साथ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को राकेश कुमार निवासी हजरत बिलाल कस्बा लंढौरा द्वारा बाइक चोरी होने से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी प्रिंस वर्मा निवासी कृष्णा नगर थाना गंगनगर को क्षेत्र से बाइक समेत गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




