झबरेड़ा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Apr 08, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

झबरेड़ा। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठ

झबरेड़ा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार देर शाम ग्राम कोटवाल के पास संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से 29.20 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में रोहित कुमार, कुंवर सिंह और रणवीर सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।