बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Oct 19, 2024 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

पुलिस ने लंढौरा रोड पर कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी...

बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बाइक से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज करने के साथ ही उनका चालान किया है। शुक्रवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि लंढौरा रोड पर राम भट्ठे के पास दो आरोपी बाइक से कच्ची शराब की तस्करी करने जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने नाम आनंद व राजेश निवासी नाथूखेड़ी बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है, जबकि लिखा पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।