गोकशी में लिप्त दो गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल भेजा
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने गोकशी में लिप्त दो गैंगस्टर, सुभान और अब्बास, को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पहले से गोकशी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें गैंगस्टर ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामलों में लिप्त दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की ओर से अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को सुभान और अब्बास, निवासी ग्राम सफरपुर, रुड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से गोकशी के कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वे लगातार अवैध गतिविधियों में सक्रिय थे।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


