Roorki News: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: भगवानपुर। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवै

Roorki News: भगवानपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी रवि के कब्जे से 45 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। वहीं रायपुर गांव के समीप से आकाश निवासी रायपुर को 54 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


