Roorki News: तमंचा दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: भगवानपुर में बाइक सवार ग्रामीण से तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन और 2,420 रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक हजार रुपये बरामद किए गए।

Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। बाइक सवार ग्रामीण को तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और एक हजार रुपये बरामद किए हैं। डेलना गांव निवासी मनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रुहालकी दयालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल और 2,420 रुपये छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


