हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में हुए खूनी संघर्ष और जानलेवा हमले के मामले

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में हुए खूनी संघर्ष और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में नामजद और घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। रविवार देर रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आमखेड़ी जाने वाले रास्ते पर देखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नूर हसन निवासी घोसीपुरा को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


