कार मालिक पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

पुलिस ने युवक के पास से तमंचा और दो कारतूस किए बरामद, भेजा जेल कार मालिक पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

कार मालिक पर गोली चलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

कार मालिक पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रुड़की के सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी गौरव तीन दिन पूर्व झबरेड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती में अपनी रिश्तेदारी में गया था। उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। इस बीच एक युवक कार लेकर सड़क से जा रहा था। उसने गौरव से कार हटाने की बात कही थी।

कार हटाने में देरी होने से नाराज युवक ने गौरव पर तीन फायर झोंक दिए थे। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवांश निवासी मोहल्ला छावनी, झबरेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और युवक की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि देर शाम शिवांश को गांव झबरेड़ी कलां बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।