शांतिभंग करने के आरोप में चार आरोपियों का चालान
Mar 03, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
मंगलौर में पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। ये लोग मामूली बात पर आपस में झगड़ रहे थे और मारपीट करने पर उतारू थे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। अंत में, पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर चालान किया।

मंगलौर। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। कस्बा मंगलौर में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे और मारपीट पर उतारू थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर अबरार व इस्तेखार तथा फरमान व सायान निवासी मौहल्ला बंदरटोल मंगलौर मामूली बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांतिभंग करने और मारपीट पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चारो को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


