Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsPolice Arrest Drug Trafficker with Narcotic Injections and Syringes
नशीले इंजेक्शन और सीरिंज के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन और सीरिंज के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दर्जनों नशीले इंजेक्शन और सी

Sep 13, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

पुलिस ने नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शन और सीरिंज बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। शुक्रवार देर शाम मंगलौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करते हुए नशीले इंजेक्शनों का अवैध व्यापार कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 नशीले इंजेक्शन और 19 सीरिंज बरामद किए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आमिर निवासी मोहल्ला किला मंगलौर बताया है। जांच में सामने आया कि आमिर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।