ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे

रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे

संस्था ने 51 कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया। संस्था अध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि सभी को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नितिन लखानी, शोभित...

रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 05 Jun 2020 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर रुड़की में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा की शपथ ली गई।

एनवायर फाउंडेशन की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 101 पौधे रोपे गए। संस्था ने 51 कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया। संस्था अध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि सभी को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक नितिन लखानी, शोभित गौतम, पंकज नन्दा, पूजा नन्दा, नितिन गोयल, टोनी आदि मौजूद रहे। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने पनियाला रोड पर आम, अमरूद और नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मांगेराम चौधरी, हेमा बिष्ट, प्रतिभा चौहान आदि मौजूद रहे। समर्पण संस्था की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में वाटर पोस्ट का लोकार्पण एवं पौधरोपण किया गया। मेयर गौरव गोयल और एसपी देहात एसके सिंह फीता काटकर वाटर पोस्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लोगों को दिलवाया। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने भी पौधे रोपे। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया समर्पण द्वारा जीआईसी में वाटिका की स्थापना की गई है वाटिका में औषधी, फूलों और फलों के पौधे लगाए और साथ ही उनकी देखभाल भी संस्था द्वारा ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से लगभग इस वाटिका को तैयार किया जा रहा था। इस अवसर पर विकास त्यागी, सचिन पण्डित, सन्दीप गोयल, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता धीर सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार हाईवे पर सोलानी नदी के समीप पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदूषण के कारण मानव जीवन संकट में है और इससे बचाव के लिए पर्यावरण की देखभाल जरूरी है। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, भाजपा नेता सुशील त्यागी, सचिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

रुड़की के लक्ष्मीबाई पार्क में पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री मंगला के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चन्द्रा, हेमलता चौधरी, रीमा बंसल, रतन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। श्रीकृष्ण ज्योति मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से सोलानी पार्क सहित विभिन्न जगह पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष डॉ. सुजीत शर्मा, सचिव गोविंदाचार्य महाराज, अमित प्रजापति, अंकित चौधरी, रामकृष्ण शास्त्री, विवेक पांडे, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें