महामृत्युंजय यज्ञ और रुद्राभिषेक किया
विश्व कल्याण, राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। आचार्य सेमवाल ने कहा महामृत्युंजय देव सबके रक्षक हैं। महामृत्युंजय पूजा से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।...

सोना देवी मंदिर पुरानी तहसील में राष्ट्र कल्याण के लिए महामृत्युंजय यज्ञ और रुद्राभिषेक किया गया। उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल के नेतृत्व में विशेष महामृत्युंजय यज्ञ और रुद्राभिषेक किया गया। इसमें 1008 आरतियां महामृत्युंजय मंत्र की दी गई और विश्व कल्याण, राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
आचार्य सेमवाल ने कहा महामृत्युंजय देव सबके रक्षक हैं। महामृत्युंजय पूजा से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। श्रावण माह में महामृत्युंजय आराधना, उपासना, साधना से रुद्राभिषेक से राष्ट्र का कल्याण होगा सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। इस दौरान मेयर गौरव गोयल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ भूषण, भाजपा के महामंत्री संजीव कक्कड़, राजकुमार दुखी, सुधांशु, नरेंद्र भारद्वाज, जगदीश चंद्र अरोड़ा, अंकित शर्मा, हरिकिशन शास्त्री, राम विलोचन शास्त्री आदि शामिल रहे।
