भगवानपुर में जाम से परेशान रहे लोग
सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी गई। कई देर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। गर्मी में जाम में वाहनों के फंसने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू...

कस्बे में हाईवे निर्माण के चलते जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। बाद में पुलिस ने जाम को खुलवा कर मार्ग को सुचारु कराया। भवगानपुर में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दिनों सर्विस रोड पर काम किया जा रहा है। निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मंगलवार को कस्बे में एक ओर की सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी गई। कई देर तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। गर्मी में जाम में वाहनों के फंसने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारु कराते हुई जाम को खुलवाया। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि हाईवे निर्माण को लेकर सर्विस रोड पर कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जाम को खुलवाकर मार्ग को सुचारु कर दिया गया है।
