ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में बारिश से मिली लोगों को राहत

रुड़की में बारिश से मिली लोगों को राहत

है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। रुड़की में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बुधवार शाम को तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी हुई थी। गुरुवार को रात करीब नौ बजे से बारिश शुरू हुई। इस...

रुड़की में बारिश से मिली लोगों को राहत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 29 May 2020 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। गुरुवार रात के बाद शुक्रवार को भी दिन में बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन जून तक अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों में 32 एमएम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया।

रुड़की में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बुधवार शाम को तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी हुई थी। गुरुवार को रात करीब नौ बजे से बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक बारिश होती रही। हवा चलने के कारण रात को कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। दस बजे तक घने बादल छा गए थे। दोपहर करीब बारह बजे बारिश शुरू हुई। करीब तीन बजे तक बारिश होती रही। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रुड़की में 4.5, नारसन विकासखंड में नौ, लक्सर और बहादरबाद में एक-एक एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वेधशाला के तकनीकी अधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान शुक्रवार को 31 और न्यूनतम 22.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री कम रहा। विभाग ने तीन जून तक के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक जून तक 32 एमएम बारिश का अनुमान है। तीस मई को कुछ स्थानों पर साठ से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। तीन जून तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है।

000

गर्मी से मिली राहत

मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रुड़की में पिछले कुछ दिनों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह दस बजे ही गर्मी का अहसास होने लग जा रहा था। अब बारिश होने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें