ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीपर्यावरण संरक्षण पर दें ध्यान

पर्यावरण संरक्षण पर दें ध्यान

निजी जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ जो पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी उठाता है। वही जागरूक इंसान कहलाता है। सचिव शाहनवाज ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने...

पर्यावरण संरक्षण पर दें ध्यान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 31 Jul 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्था खिदमत वेलफेयर सोसाइटी ने दिव्यांगों के लिए रोजगार, हेल्थ, एजुकेशन और कोविड-19 से दिव्यांगों की सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। समिति उपाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कहा कि निजी जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ जो पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी उठाता है। वही जागरूक इंसान कहलाता है। सचिव शाहनवाज ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिलाध्यक्ष वैशाली अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार-लक्सर रोड पर शाहपुर से पदार्था गांव तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य की वजह से जो पेड़ काट गए हैं, संस्था की ओर से करीब 300 पेड़ लगाए जाएंगे।

संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एक एक पौधा उपहार स्वरूप देकर पौधे अपने घर के आस-पास लगाकर उनकी देखभाल करने को कहा। इस दौरान दिलीप सिंह, मास्टर जुल्फिकार अली, शेखर चौहान, वाजिद अली, खालिद हुसैन, रोसा , अरविंद कुमार, लाखन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें