ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीडेढ़ घंटे तक डाक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

डेढ़ घंटे तक डाक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

सिविल अस्पताल में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए सुबह नगर निगम की टीम ने दवाई का छिड़काव किया। इससे ओपीडी सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक बाधित रही। डॉक्टर दवा के छिड़काव के चलते अपने-अपने कमरों...

डेढ़ घंटे तक डाक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 14 Nov 2017 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए सुबह नगर निगम की टीम ने दवाई का छिड़काव किया। इससे ओपीडी सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक बाधित रही। डॉक्टर दवा के छिड़काव के चलते अपने-अपने कमरों में नहीं बैठ पाए। ऐसे में मरीजों को साढ़े दस बजे के बाद ही इलाज मिल पाया।सिविल अस्पताल में अब ओपीडी सुबह नौ बजे शुरू हो जाती है। डॉक्टरों के इंतजार में कई मरीज साढ़े आठ बजे ही पहुंचकर डॉक्टर के कमरे में लाइन में लग जाते हैं। सुबह नौ बजे पर्चा मिलना शुरू होते ही लाइन लंबी होती चली जाती है। मंगलवार को सुबह नगर निगम की टीम सिविल अस्पताल पहुंची। टीम ने डॉक्टरों के कमरे में मच्छरों के प्रकोप के रोकथाम के लिए दवाई का छिड़काव किया। इसके बाद कुछ देर के लिए कमरों को बंद कर दिया गया। डॉक्टर और मरीज दोनों ही सुबह नौ बजे तक पहुंचने लगे। लेकिन दवा के छिड़काव के चलते कमरों में बैठने से परहेज करते रहे। मरीज भी डॉक्टर का कमरा देखने के बाद वापस लौटने को मजबूर रहे। अस्पताल कर्मियों ने मरीजों को कुछ ही देर में डॉक्टरों के बैठने की जानकारी दी। इस पर मरीज वहां लाइन लगाकर खड़े रहे। साढ़े दस बजे करीब डॉक्टरों ने अपने-अपने कमरे की ओर रुख किया। इसके बाद ही मरीजों की जांच शुरू हो पाई। इसके बाद वहां मरीजों की लाइन काफी लंबी होती गई। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नगर निगम से दवाई का छिड़काव किए जाने के कारण डॉक्टर डेढ़ घंटे तक ओपीडी के कमरों में नहीं बैठ पाए थे। इसके बाद सभी मरीजों को इलाज दिया गया है। उधर, लंढौरा से दिखाने पहुंचे फैजान ने बताया कि जल्द दिखाने के चक्कर में वह सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन डॉक्टर ही अपनी सीट पर नहीं बैठे। ऐसे में सुबह आने के बाद भी उन्हें समय से इलाज नहीं मिल पाया। यही हाल रामपुर के नौशाद, मंगलौर के मुनीर का भी रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें