ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल अस्पताल में आज से मरीजों को मिलेगी राहत

सिविल अस्पताल में आज से मरीजों को मिलेगी राहत

सिविल अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टरों की कमी सोमवार को नहीं रहेगी। मरीजों को सभी डॉक्टर मिलेंगे। अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा। ये डॉक्टर भी सोमवार को अपने कक्ष में उपलब्ध...

सिविल अस्पताल में आज से मरीजों को मिलेगी राहत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 22 Oct 2017 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टरों की कमी सोमवार को नहीं रहेगी। मरीजों को सभी डॉक्टर मिलेंगे। अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को बाहर नहीं जाना होगा। ये डॉक्टर भी सोमवार को अपने कक्ष में उपलब्ध रहेंगे।त्योहारों के नजदीक आते ही कई डॉक्टर अवकाश पर चले गए थे। इससे सिविल अस्पताल में ओपीडी के लिए गिनती के ही डॉक्टर बचे थे। मरीजों की संख्या बढ़ने पर मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। शनिवार को ओपीडी में मात्र एक ही डॉक्टर ने मरीजों को देखा। रेडियोलोजिस्ट के अवकाश पर होने से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इसी तरह अन्य डॉक्टरों की कमी से भी मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ी। पर्चा लगाने के बाद भी उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक नंबर आने को बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आई सर्जन डॉ.एमएस खासी, डॉ.महेश खेतान, डॉ.रितु खेता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.निशा, रेडियोलोजिस्ट डॉ.एएन सक्सेना, डॉ. मनीष दत्त आदि डॉक्टर अवकाश पर चले गए थे। वे सभी सोमवार को अपनी अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अधिकांश डॉक्टरों के अवकाश पर होने से कुछ दिक्कत आई थी। सोमवार को सभी डॉक्टर अपनी अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे। मरीजों को पूरा उपचार देने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें