सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था
सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था,सफाई कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा, चरमराई शहर की सफाई
नगर निगम में तैनात तीन सौ से अधिक अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने नियमितीकरण की मांग की। इसके साथ ही कूड़ा वाहन चालकों को थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से काम पर रखने के प्रस्ताव का विरोध किया। नगर आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा नहीं उठ सका। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार को सभी सफाई कर्मचारी पुरानी तहसील में नगर निगम के पड़ाव में एकत्रित हुए।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगलिया ने कहा कि कर्मचारी दिनरात एक कर शहर की सफाई कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


