ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में हुआ पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन का एक दिवसीय अधिवेशन

रुड़की में हुआ पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन का एक दिवसीय अधिवेशन

जलसंस्थान के कर्मचारियों की समस्यओं एवं शिकायतों पर हुई चर्चा रुड़की। हमारे संवाददाता जलसंस्थान के पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शनिवार को एक दिवसीय अधिवेशन रुड़की के देहरादून...

जलसंस्थान के कर्मचारियों की समस्यओं एवं शिकायतों पर हुई चर्चा

रुड़की। हमारे संवाददाता
जलसंस्थान के  पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शनिवार को एक दिवसीय अधिवेशन रुड़की के देहरादून...
1/ 2जलसंस्थान के कर्मचारियों की समस्यओं एवं शिकायतों पर हुई चर्चा रुड़की। हमारे संवाददाता जलसंस्थान के पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शनिवार को एक दिवसीय अधिवेशन रुड़की के देहरादून...
जलसंस्थान के कर्मचारियों की समस्यओं एवं शिकायतों पर हुई चर्चा

रुड़की। हमारे संवाददाता
जलसंस्थान के  पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शनिवार को एक दिवसीय अधिवेशन रुड़की के देहरादून...
2/ 2जलसंस्थान के कर्मचारियों की समस्यओं एवं शिकायतों पर हुई चर्चा रुड़की। हमारे संवाददाता जलसंस्थान के पेयजल तकनीकि फील्ड कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का शनिवार को एक दिवसीय अधिवेशन रुड़की के देहरादून...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 20 Jul 2019 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

जल संस्थान के पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन में संगठन के राज्यभर के पदाधिकारियों ने शिरकत की। एक होटल में हुए अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष पूरणचंद तिवारी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों से बना है। उन्होंने कहा कर्मचारियों ही हमारी ताकत हैं। इसलिए कर्मचारियों की किसी भी समस्या और शिकायत के निवारण के लिए संगठन कर्मचारियों के साथ खड़ा है। महामंत्री विनोद वर्मा ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। समस्या के समाधान के लिए आंदोलन भी करना पड़ेगा को किया जाएगा। उन्होंने कहा संगठन कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। अधिवेशन में सात सूत्रीय मांगें रखी गई। इनमें राज्य कर्मियों की भांति वेतन भत्तों का भुगतान, आवास आवंटन, पूर्व संविदा कर्मियों को बढ़े हुए वेतन भत्ते के एरियर के भुगतान, समान कार्य समान वेतन आदि की मांगें रखी गई।कार्यक्रम का संचालन अवनीश कुमार ने किया। इस दौरान राजेश शर्मा, नारायण शुक्ला, भूपेंद्र, कुलदीप सैनी, इन्द्रमोहन रावत, सुदीप रावत, संजय नेगी, विक्रम यादव, राजीव शर्मा, राजेश सैनी, तहसीन रजा, अरविंद कश्यप, सन्नी कुमार, फिरोज मुख्तयार, ब्रजेश पोखरियाल मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें