ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमहिला से अश्लीलता और मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

महिला से अश्लीलता और मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

न्यायालय ने महिला के हक में फैसला सुनाया। जिसके बाद महिला ने आरोपियों से जमीन खाली करने के लिए कहा था। लेकिन जब महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि...

महिला से अश्लीलता और मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 01 Sep 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर महिला के साथ अश्लीलता और मारपीट के एक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

स्थानीय मोहल्ला पठानपुरा निवासी एक महिला ने दस वर्ष पूर्व एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। महिला ने मामले को लेकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने महिला के हक में फैसला सुनाया। जिसके बाद महिला ने आरोपियों से जमीन खाली करने के लिए कहा था। लेकिन जब महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अश्लीलता की तथा उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसका पुत्र जब उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। महिला की तहरीर पर एक महिला सहित पांच नामजद व दर्जनभर अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम शादाब निवासी मोहल्ला किला नयाबास है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें