Roorki News: राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: लक्सर,संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत क्षेत्र में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं

Roorki News: लक्सर, संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परगर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जानकारी दी गई। इस दौरान करीब 10 महिलाओं की गोदभराई की गई, जबकि चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को पोषण सामग्री और महालक्ष्मी किट बांटी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बच्चों को संतुलित आहार देने के लिए जागरूक किया गया। सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


