ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसंदिग्ध मरीजों की संख्या 12 पहुंची

संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 पहुंची

आंकड़ा सात सौ को पार कर चुका है। हालांकि, अभी रुड़की में किसी भी मरीज को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षणों के आधार पर संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सिविल अस्पताल के...

संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 27 Mar 2020 03:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में संदिग्ध मरीजों की संख्या बारह पहुंच गई। सभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों का आंकड़ा सात सौ को पार कर चुका है। हालांकि, अभी रुड़की में किसी भी मरीज को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षणों के आधार पर संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि रुड़की के अलग-अलग क्षेत्रों से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के बारह संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। डॉ. कंसल ने सभी शहरवासियों से सतर्कता बरतते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें