उरमू ने रेल विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर निकाला जुलूस
लक्सर में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिए धरना दिया और विभाग की अनदेखी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
लक्सर, संवाददाता। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन कर प्लेटफार्म पर धरना दिया। उन्होंने अपनी 12 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर आईक्रोश जताया। उरमू के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद सुभान खान ने कहा कि यूनियन द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से विभाग के साथ वार्ता की जा रही है। मगर विभाग इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि जब तक मांगे मानी नहीं जाएंगी तब तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे। बाद में कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकाला। जुलूस के बाद प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


