होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत, जल संस्थान ने किए पुख्ता इंतजाम
Mar 03, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
होली पर नहीं होगी पानी की किल्लत, जल संस्थान ने किए पुख्ता इंतजामहोली पर नहीं होगी पानी की किल्लत, जल संस्थान ने किए पुख्ता इंतजामहोली पर नहीं होगी पा

रंगों के पर्व होली पर इस बार शहरवासियों को पानी की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। जल संस्थान का दावा है कि पूरे दिन नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जेई विवेक रवि ने बताया कि सभी ओवरहेड टैंकों को समय से पहले भर लिया गया है, ताकि आपूर्ति प्रभावित न हो। जिन क्षेत्रों में सीधे सप्लाई की व्यवस्था है, वहां भी पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। बताया कि मंगलवार को अधिकारियों ने शहर के विभिन्न ओवरहेड टैंक और पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



