शांति भंग के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीपिरान कलियर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इमलीखेड़ा गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चालान किया।
कलियर। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत इमलीखेड़ा गांव में घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई थी। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने लाखन, मुनेश, विशाल, अंकित, अजय, अजीत, सचिन और मोहित सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।
ये भी पढ़ें:शांति भंग के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


