ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिया है। सभी धर्मों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भाजपा की नीति रही है। मोर्चे का गठन कर भाजपा में अधिक...

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 06 Oct 2020 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का देहरादून रोड स्थित एक होटल में स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को आगामी जिला जिला पंचायत और 2022 के विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश गिरी का नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। राकेश गिरी ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिया है। सभी धर्मों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भाजपा की नीति रही है। मोर्चे का गठन कर भाजपा में अधिक से अधिक लोगों को सम्मान दिलाने का प्रयास किया है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही अपने कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों चौधरी धीर सिंह, ऋषिपाल वालियान, दीपक सालार, आदित्यराज सैनी, अमित सैनी स्वागत किया गया। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पप्पू कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें