रुड़की सिविल अस्पताल में नए साल पर पांच बच्चों ने जन्म लिया। जिसमें से दो बच्चे जुड़वा हुए हैं। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
रुड़की सिविल अस्पताल नए वर्ष पर किलकारियों से गूंज गया। सिविल अस्पताल में अलग-अलग स्थानों से आयी महिलाओं ने शिशुओं को जन्म दिया। नए वर्ष पर पहला बच्चा गाधारोणा निवासी सुमन का हुआ। सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार नए वर्ष पर होने वाला पहला बच्चा रात साढ़े बारह बजे हुआ। सुमन को बेटा हुआ था। सुमन के पति सचिन काफी खु्श दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को सेना का अधिकारी बनाकर देश की सेवा में भेजेंगे। वहीं ढंडेरी निवासी पारुल को भी बेटा हुआ। पारुल के परिजनों ने बताया कि बेटा हो या बेटी यह कोई बड़ा विषय नहीं है, लेकिन बच्चों को उच्च शिक्षा देना जरूरी है। जिसके लिए वह अभी से प्रयासरत हैं। वहीं बंगेड़ी निवासी सहराना को पुत्र हुआ। सोत मोहल्ले की अरसला ने नए साल पर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसमें से एक लड़की जबकि दूसरा लड़का है।