आई सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ भी देंगे सेवाएं
रुड़की के सिविल अस्पताल में तीन नए चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आई सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनकी कमी महसूस की जा रही थी। अस्पताल में अब दो नेत्र रोग विशेषज्ञ होंगे, जिससे मोतियाबिंद और अन्य आंखों की बीमारियों के इलाज में तेजी आएगी।

रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल प्रशासन ने तीन नए चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आई सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी शामिल हैं, जिनकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अस्पताल में वर्तमान में डॉ. राजकेश पाण्डेय आई सर्जन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए एक और आई सर्जन की तैनाती की जा रही है। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नई आई सर्जन जल्द ही अस्पताल में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। अब अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन और आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों के इलाज में तेजी आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


