Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsNeglected Nehru Stadium Gate Becomes Hub for Anti-Social Elements
नेहरू स्टेडियम बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

नेहरू स्टेडियम बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

संक्षेप: रुड़की, संवाददाता। नगर के बीचोबीच बना नेहरू स्टेडियम का गेट नहीं होने से ये जगह धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। गेट नहीं होने से बच

Thu, 24 July 2025 05:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

नगर के बीचोबीच बना नेहरू स्टेडियम का गेट नहीं होने से ये जगह धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का अड्डा बनती जा रही है। गेट नहीं होने से बच्चों के लिए बनाए गए मैदान में कोई गाड़ी सीख रहा है तो कोई फड़ ठेली खड़ी कर यहां गंदगी फैला रहा है। करीब पांच महीने पहले बहुउद्देशीय शिविर के लिए गेट तोड़ा गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। दरअसल, करीब पांच महीने पहले प्रशासन की ओर से नेहरू स्टेडियम में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कृषि मंत्री का आना प्रस्तावित था इसलिए शिविर में बड़े स्तर पर टैंट आदि लगाए गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा अन्य सामान भी यहां लाया गया। इस सामान को नेहरू स्टेडियम के अंदर लाने के लिए यहां का गेट प्रशासन ने तुड़वा दिया था। हालांकि, निर्धारित समय पर कृषि मंत्री भी शिविर में नहीं पहुंच पाए थे। शिविर समापन पर प्रशासन को गेट लगाना था, लेकिन किसी भी विभाग के अधिकारी ने इस गेट को लगाने की जहमत नहीं उठाई।