शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान होगा

Apr 04, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी परिवहन के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान विकसित करने का लक्ष्य रखती है।

शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान होगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और आईआईटी के डीन प्रो. आरडी गर्ग की उपस्थिति में किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य आईआईटी रुड़की की शैक्षणिक विशेषज्ञता और एनसीआरटीसी के व्यावहारिक अनुभव को एक साथ लाकर शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान विकसित करना है। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं पर कार्य करेंगे तथा परिवहन क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और लागू किए जा सकने वाले समाधान तैयार किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।