Roorki News: सोलानीपुरम में पहली बार बिछेगी गैस पाइपलाइन, विकास को मिली नई रफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: सोलानीपुरम के वार्ड नंबर तीन में अब घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्य का शुभारंभ किया। इस पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र का विकास और लोगों को गैस की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Roorki News: सोलानीपुरम में पहली बार बिछेगी गैस पाइपलाइन, विकास को मिली नई रफ्तार

Roorki News: नगर के वार्ड नंबर तीन सोलानीपुरम में अब घरों तक पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। रविवार को नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड, हरिद्वार की ओर से वार्ड में पहली बार गैस पाइपलाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोलानीपुरम में गैस पाइपलाइन का पहुंचना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे आने वाले समय में लोगों को प्राकृतिक गैस की सुविधा का लाभ मिल सकेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

पार्षद देवकी जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य सभी के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता का सहयोग और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले समय में कई और विकास कार्य कराए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर ने की। उन्होंने गैस पाइपलाइन के कार्य को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे सोलानीपुरम के विकास में नया अध्याय जुड़ा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भीष्म कुमार ने कहा कि वार्ड में गैस पाइपलाइन का कार्य शुरू होना विकास की नई परिभाषा लिखने जैसा है। इस अवसर पर नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश गोयल, उमेश चौहान, जेपी शर्मा, अनिल माहेश्वरी, साधन कौशिक, राकेश गोयल, मंजू जैन, सुरेखा जैन, सीमा वैश्य, अर्चना सिंह, मुकुल तालियान, संजय शर्मा, राजीव गुप्ता, राजेश गोयल, उपेंद्र दत्त भट्ट, राम सिंह, डॉ. श्रीचंद, रवि परमार और वीरेंद्र खनका आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: सोलानीपुरम में पहली बार बिछेगी गैस पाइपलाइन, विकास को मिली नई रफ्तार