टेलिस्कोप से निहारी चंद्रमा की सतह

Mar 01, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत

टेलिस्कोप से निहारी चंद्रमा की सतह

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत विशेष खगोलीय अवलोकन कार्यक्रम के तहत वर्कशॉप का आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उपलब्ध टेलिस्कोप की सहायता से विद्यार्थियों ने चंद्रमा की सतह का अध्ययन किया और उसकी विभिन्न संरचनाओं को नजदीक से देखा। वर्कशॉप में एक विशेष खगोलीय घटना के चलते कई ग्रहों को एक साथ देखने का भी अवसर मिला, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। विज्ञान प्रभारी प्रवक्ता अनिल धीमान ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से संस्थान में समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिज्ञासु, विवेकशील और तर्कशील बनाना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। शिक्षक स्वयं जिज्ञासु बनेंगे तो वे अपने छात्रों को भी खोजपरक सोच की ओर प्रेरित कर सकेंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत वैज्ञानिक प्रतिभाओं का निर्माण ही संस्थान का लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।