ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनाले की मलबे ने किया क्षेत्रवासियों को परेशान

नाले की मलबे ने किया क्षेत्रवासियों को परेशान

उठने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगर निगम अधिकारी शिकायत को सिरे से नकार रहे हैं। नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई कार्य शुरु कर दिया है। शहर के 12 बड़े नालों की सफाई...

नाले की मलबे ने किया क्षेत्रवासियों को परेशान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीMon, 24 Jun 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गणेशपुर के लोगों ने नगर निगम पर नालों का मलबा समय से नहीं उठने का आरोप लगाया है। कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गणेशपुर क्षेत्र के बड़े नाले की सफाई कार्य भी जेसीबी से किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नाले की सफाई के बाद नगर निगम मलबा उठाने में देरी कर रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण पैदा हो रहा है। क्षेत्रीय निवासी सचिन का कहना है मलबा मार्ग में ही पड़े रहने से जहां लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नाले से निकले मलबे से क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार ने बताया कि अधिकतर मलबा तो तत्काल लोडर के माध्यम से उठा लिया जा रहा है। लेकिन कुछ मलबा छोटे वाहनों की मदद से सफाई कर्मचारी उठाते हैं।रामपुर में पेयजल लाइन की क्षतिग्रस्तजल संस्थान के एई राजेश निर्वाल ने बताया कि नालों की सफाई करने के दौरान पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया नगर निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। नगर निगम अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए कह दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें