ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनैनीताल के प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी

नैनीताल के प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी

मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है। दोनों मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे। नैनीताल जिले की निवासी 21 वर्षीय युवती अपनी बहन के साथ ही करीब डेढ़...

नैनीताल के प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 27 Oct 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फैक्ट्री कर्मी युवती ने युवक के साथ चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने दोनों के शव दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है। दोनों मूलरूप से नैनीताल के रहने वाले थे।

नैनीताल जिले की निवासी 21 वर्षीय युवती अपनी बहन के साथ ही करीब डेढ़ माह से सिसौना गांव में किराये के कमरे पर रहती थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ड्यूटी पर गई हुई थी। जबकि छोटी कमरे में ही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि बंद कमरे में कोई अनहोनी हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देखकर पुलिस चौंक गई। युवती और एक युवक का शव चुन्नी के सहारे लटक रहे थे। युवक और युवती दोनों मूलरूप से नैनीताल के रहने वाले हैं। बताया गया कि युवक बुधवार को ही पहुंचा था। उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि युवक और युवती के शव सिसौना स्थित किराये के कमरे से बरामद किए गए हैं। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें