युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की में मुस्लिम समाज और भीम भारत एकता मिशन ने एक युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे समाज का माहौल खराब हो सकता है।

युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

रुड़की। मुस्लिम समाज एवं भीम भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायतकर्ताओं कीरत, शाहनवाज, अज्जू और तनवीर आदि का आरोप है कि पनियाला निवासी एक युवक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म को निशाना बनाते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा है। उनका कहना है कि इन वीडियो से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।