ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनगर निगम में जूते सेनेटाइज करने वाली मशीनें लगेंगी

नगर निगम में जूते सेनेटाइज करने वाली मशीनें लगेंगी

जिन्हें नगर निगम परिषद में अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार से लेकर सभी सरकारी और निजी संस्थान पूरी तरह प्रयासरत है। रुड़की नगर निगम के अधिकारी भी कोरोना के...

नगर निगम में जूते सेनेटाइज करने वाली मशीनें लगेंगी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 28 May 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के अधिकारियों ने निगम कार्यालय आने वाले लोगों के जूते सेनेटाइज करने के लिए ठेकेदार से सेनेटाइजेशन मशीन बनवाई है। नगर आयुक्त ने बताया कि अभी पांच मशीनें बनवाई गई हैं। उन्हें नगर निगम परिसर में अलग-अलग स्थानों पर रखा जाएगा।

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इस मशीन में खड़े होने पर व्यक्ति का जूता सेने टाइज हो जाएगा। बताया कि 20 सेकेंड बाद मशीन से बीप की आवाज आने पर सेनेटाइज पूरा हो जाएगा। बताया कि इस प्रकार की पांच मशीनें नगर निगम ने बनवाई हैं जो कि नगर निगम परिसर में रखी जाएंगी। इनमें कर्मचारियों के साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्ति अपने जूतों को सेनेटाइज कर सकेंगे। इससे संक्रमण के फैलने की आशंका कम रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें