ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनौ बच्चों की मां 22 साल के युवक के साथ फरार

नौ बच्चों की मां 22 साल के युवक के साथ फरार

थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 साल के युवक के साथ फरार हुई 55 साल की महिला को परिजनों ने पकड़ लिया। महिला का अपने बेटे की उम्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ते ही दोनों ने एक साथ...

नौ बच्चों की मां 22 साल के युवक के साथ फरार
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 07 Jul 2020 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 साल के युवक के साथ फरार हुई 55 साल की महिला को परिजनों ने पकड़ लिया। महिला का अपने बेटे की उम्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम परवान चढ़ते ही दोनों ने एक साथ रहने की ठान ली और गांव से मौका पाकर फरार हो गए। महिला नौ बच्चों की मां और पोता-पोती वाली हैं।

मंगलवार को कलियर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। भट्ठे पर काम करने वाली नौ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के परिजन महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रहे थे। किसी ने परिजनों को सूचना दी की फरार महिला और उसका प्रेमी कलियर के पास देखे गए हैं। सूचना पर परिजनों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया और महिला को घर चलने को कहा, लेकिन महिला ने घर जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने महिला को लोकलाज का भय दिखाते हुए उसे समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं पड़ा। पति और परिजनों के काफी देर कर समझाने के बाद महिला ने अपने घर जाने को राजी हो गई और अपने परिजनों के साथ घर चली गई। महिला के परिजनों ने उसके प्रेमी को चेतावनी देकर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया और दोबारा महिला के पास नहीं आने को कहा हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें