Roorki News: महिला 11 साल की बच्ची संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम खेडाजट से एक महिला अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के पति की तहरीर प

Roorki News: महिला 11 साल की बच्ची संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Roorki News: मंगलौर। खेडाजट से एक महिला अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत चार जुलाई को उनकी 32 वर्षीय पत्नी बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। उनके साथ उनकी 11 वर्षीय पुत्री भी थी। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद मां-बेटी दोनों घर वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में पता लगाने के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित पति ने पुलिस को तहरी दी है।

इंस्पेक्टर भगवान महर का कहना है कि गुमशुदा मां-बेटी की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsRoorki News: महिला 11 साल की बच्ची संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता