ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीरुड़की में अधिकांश बाजार रहा बंद

रुड़की में अधिकांश बाजार रहा बंद

नगर निगम की ओर से बाजार में सेनेटाइजेशन कराया गया। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने बाजार में जाकर कारोबारियों को बंद के आह्वान की जानकारी दी। लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद सभी प्रकार की दुकानें खुल गई है।...

रुड़की में अधिकांश बाजार रहा बंद
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 10 Jun 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की में बुधवार को अधिकांश बाजार बंद रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने साप्ताहिक बंदी का आह्वान किया था। नगर निगम की ओर से बाजार में सेनेटाइजेशन कराया गया। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने बाजार में जाकर कारोबारियों को बंद के आह्वान की जानकारी दी।

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सभी प्रकार की दुकानें खुल गई हैं। रुड़की में कई दिनों से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों से राय मशविरा कर रहा था। साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों की राय जानी गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को साप्ताहिक बंदी का आह्वान किया था। इसको लेकर बाजार में एनआउसमेंट भी कराया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर गौरव गोयल से मिलकर बाजार बंद रहने के दौरान सेनेटाइजेशन कराने की मांग की थी।

रुड़की में बुधवार को अधिकांश बाजार बंद रहे। आवश्यक सेवाओं की दुकानों को साप्ताहिक बंदी से अलग रखा गया था। साप्ताहिक बंदी के दौरान कुछ दुकानें खुली थी। प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण, जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, सौरभ गोयल, राहुल शर्मा, प्रवीण मेहंदीरत्ता ने बाजार में घूमकर दुकान बंद करने की अपील की। इसके बाद वह दुकानें भी बंद रही। नगर निगम की ओर से बाजार में सेनेटाइजेशन कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें