ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमोदी सरकार ने बढ़ाया भारत का मान: निशंक

मोदी सरकार ने बढ़ाया भारत का मान: निशंक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बेहद कुशल तरीके से कोरोना से लड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम इस लड़ाई में सफल हो रहे हैं। बुधवार को डॉ निशंक ने रुड़की विधानसभा की...

मोदी सरकार ने बढ़ाया भारत का मान: निशंक
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 01 Jul 2020 05:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जहां एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में विश्व के कई देशों ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बेहद कुशल तरीके से कोरोना से लड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम इस लड़ाई में सफल हो रहे हैं।

बुधवार को डॉ. निशंक ने रुड़की विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। कहा कि इस कोरोना काल में नरेंद्र मोदी ने हर घर तक पहुंच कर नागरिकों को सुविधा प्रदान कराई है। इस महामारी में जब विश्व के कई देश हार मान चुके हैं। वहीं पर भारत की मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। कहा कि धारा 370, 35 ए स्वतंत्रता से लेकर हाल तक एक ऐसा विवादित मुद्दा था। जिस पर कोई भी राजनीतिक दल बात करने को भी घबराते थे। यह मोदी सरकार की नेतृत्व क्षमता व कार्यकुशलता का ही परिणाम आज इसका निवारण हुआ है। आज कश्मीर के ही लोग कह रहे हैं कि वे लोग अब सही मायनों में अब स्वतंत्र हुए हैं।

प्रदेश में त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा की मुख्यमंत्री ने तीन वर्षों में कई विकास के कार्य किए हैं। केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नवम्बर माह मुफ्त राशन की घोषणा करके गरीबों को कोरोना व वर्षाकाल के संकट से उबारने के लिए कार्य किया है। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु, अभिषेक चंद्रा, सुशील त्यागी, कुंवर नागेश्वर, संजीव कक्कड़, पंकज नंदा, अरविंद गौतम, ललित मोहन अग्रवाल, राखी चंद्रा, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें