ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीत्यागी कल्याण एवं विकास समिति ने सेवा शिविर लगाया

त्यागी कल्याण एवं विकास समिति ने सेवा शिविर लगाया

त्यागी कल्याण एवं विकास समिति एवं नवीन टेक्नो प्रोजेक्ट द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन कांवड़ पटरी गणेशपुर पुल के पास...

त्यागी कल्याण एवं विकास समिति ने सेवा शिविर लगाया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 17 Jul 2022 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

त्यागी कल्याण एवं विकास समिति एवं नवीन टेक्नो प्रोजेक्ट द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन कांवड़ पटरी गणेशपुर पुल के पास त्यागी समाज के संरक्षक जेडी त्यागी और मामचंद त्यागी ने किया। इस दौरान संरक्षक जेडी त्यागी ने कहा कि सावन माह शिवभक्तों की सेवा का माह है और सेवा से बहुत पुण्य मिलता है। त्यागी समाज प्रति वर्ष नि:शुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करता है। जो नई पीढ़ी को भी समाज सेवा के लिय प्रेरित करता है। प्रधान मामचंद त्यागी ने कहा कि समर्पण भाव से की गई सेवा से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। महामंत्री श्याम कुमार त्यागी ने बताया कि शिविर में नि:शुल्क चिकित्सा के साथ-साथ प्रतिदिन भोजन प्रसाद व फलाहार भी वितरित किया जाएगा।

इस दौरान त्यागी समाज के अध्यक्ष नवीन त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, विकास त्यागी, मुनेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अशोक त्यागी, आदेश त्यागी, नरेश त्यागी, मामचंद त्यागी, मुकेश त्यागी, परतोष त्यागी, शिवकुमार त्यागी, कुलभूषण त्यागी, बलिष्टर त्यागी, ब्रिजेश फौजी, बृजेश त्यागी, अरुण त्यागी, विनोद त्यागी, विकास, योगेश, प्रदीप त्यागी, मनमोहन त्यागी, सुमेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, पुनीत त्यागी, अनुराग त्यागी, निधिश त्यागी, मुकुल त्यागी, विनय त्यागी, अनंत त्यागी, अर्चित त्यागी, अभि त्यागी, अमित त्यागी और एकांश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें