किशोरी को भगाकर ले जाने पर केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर में किशोरी के लापता होने पर उसके परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसे बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 9 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई और बाद में पता चला कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया।

किशोरी को भगाकर ले जाने पर केस दर्ज

लक्सर। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने युवक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार देररात मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह मुजफ्फरनगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। वर्तमान में वह लक्सर में रह रही है। उसने बताया कि नौ अप्रैल की रात में उसकी सोलह वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि मुजफ्फरनगर का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।