नाबालिक किशोरी की गुमशुदगी दर्ज
लक्सर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक किशोरी संदिग्ध हालात में गायब हो गई है। 26 मई को सुबह 11 बजे वह घर से पड़ोस जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। गुरुवार को परिजनों की तहरीर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रायसी चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 26 मई को दिन में सुबह लगभग 11 बजे उसकी नाबालिक बेटी घर से पड़ोस में जाने के लिए कह कर गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी आस पड़ोस में भी काफी तलाश की।
कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


