ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीलापता बच्ची को परिजनों से मिलाया

लापता बच्ची को परिजनों से मिलाया

घर से भटककर रुड़की पहुंची आठ साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया।

लापता बच्ची को परिजनों से मिलाया
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 21 Jan 2018 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

घर से भटककर रुड़की पहुंची आठ साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची भटककर यहां पहुंची थी और परिजनों के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थी।सीपीयू की टीम को गश्त के दौरान एक आठ साल की बच्ची अकेले घूमती हुई दिखी। सीपीयू टीम उसे सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। बच्ची ने अपना नाम नाजमीन बताया। उसने बताया कि वह एक मदरसे में पढ़ती है और बडेढ़ी की रहने वाली है। उसके पिता का नाम राशिद और चाचा का नाम गफ्फार है। पुलिस ने बडेढ़ी गांव में पता कराया तो वहां इसकी तस्दीक नहीं हो पाई। भगवानपुर थाने में यूपी बार्डर से लगे बडेढ़ी गांव में भी बच्ची के बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई तो वह इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली निकली। उसके पिता जुनैद कोतवाली पहुंचे। उसने अपने पिता को पहचान लिया। उसके पिता जुनैद ने बताया कि बच्ची घर से घेर के लिए शनिवार सुबह दस बजे निकली थी। गलती से उसने पिता का नाम राशिद बताया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस साधना त्यागी ने बताया कि तस्दीक के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। नंद विहार से महिला लापता नंद विहार कॉलोनी से महिला बेबी उर्फ इशिका (28) लापता हो गई। महिला के पति अतुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंद्रह जनवरी को उनकी पत्नी घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। इंस्पेक्टर गंगनहर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें